फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम रही कोर्ट रोड स्कूली बच्चे भी फंसे

Thu, 14 Sep 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में आईएमए भवन के सामने सीवर का पाइप फटने से सड़क धंस गई। इसकी वजह से मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया। सारा ट्रैफिक कोर्ट रोड पर आने की वजह से दिन भर जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप के बीच स्कूली बच्चे भी कई घंटे जाम में फंसे रहे।   
विज्ञापन


मंगलवार रात किसी समय आईएमए भवन के सामने सीवर का पाइप फटने से पानी सड़क पर बहने लगा। इसकी वजह से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। बुधवार सुबह निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 15 फुट का एरिया खोदकर फटे पाइप की तलाश शुरू की। इस काम में कर्मचारियों को पूरा दिन लग गया।

इसकी वजह से हकीकतनगर से होकर आईएमए के सामने से निकलने वाला हैवी ट्रैफिक का लोड कोर्ट रोड पर आ गया। दिल्ली रोड की ओर से आने वाला पूरा ट्रैफिक दीवानी कचहरी तिराहे से निकलने की वजह से दिन भर जाम लगा रहा।  दोपहर के समय स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंसे रहे। देर शाम तक यही स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें