फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागी जत्थों ने गुरवाणी पाठ से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक संजय गर? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित नगर विधायक संजय गर्ग के आवास पर संस्कार निधि द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रविवार की रात आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत श्री सुखमणी साहब के पाठ से की गई। इसके पश्चात सरदार मनिंदर सिंह व गुरमीत सिंह ने गुरवाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया। इस मौके पर नगर विधायक संजय गर्ग ने रागी जत्थों को शॉल ओढ़ाकर व सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। नगर विधायक ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब छह गुरुओं, 15 ऋषियों, 11 भाटों की वाणी है। गुरुवाणी भेदभाव, ऊंच-नीच और आपसी नफरत को मिटाने का संदेेश देती है। हैड ग्रंथी ज्ञानी वीर सिंह ने अरदास कराकर कार्यक्रम का समापन किया। इसके उपरांत संगत ने अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान हरचरण सिंह बेदी, पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू, सन्नी बग्गा, गुरविंदर सिंह बजाज, जतिंदर सिंह, लविश कालड़ा, हरमीत रिंकू, मनजोत सिंह, हरनीत प्रिंस, गुरप्रीत सिंह खालसा, अमित यादव मोनू , जगजोत सिंह, अमितोज सिंह, तरंजीत सिंह, सरदार जसविंदर सिंह मौजूद रहे।

श्री गुरु ग्रंथ साहब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक संजय गर?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें