फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार

Wed, 25 Jun 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर चले गए हैं। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने महिला अस्पताल को पत्र लिखकर रेडियोलॉजिस्ट की मांग की है।
विज्ञापन

इन दिनों गर्मी के चलते एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। मरीज की बीमारी को देखकर चिकित्सक जांच कराते हैं। कुछ दिन पहले अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी कमी बंद हुई थी, जिसे ठीक करा लिया था। अब रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर चले गए हैं।
इससे अल्ट्रासाउंड जांच प्रभावित हो गई है। महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को बुलाया गया है, ताकि मरीज बिना अल्ट्रासाउंड जांच के नहीं लौटे। वह पहले महिला अस्पताल में सुबह आठ से 12 बजे तक रहकर अल्ट्रासाउंड करेंगे। उसके बाद एसबीडी जिला अस्पताल में आएंगे। यानी जिला अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए तीन से चार घंटे बैठना पड़ेगा। जांच होने के बाद ही चिकित्सक इलाज शुरू करेंगे।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी का कहना है कि महिला अस्पताल को पत्र भेजकर रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है। वह आकर अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड करेंगे। मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड लौटने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें