फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री से संबंधित सभी घोषणाओं को समय से पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता एवं मानकों का पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य सभी कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं से आच्छादित सभी योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र कार्यों को पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि इस बारे में फर्जी आकंड़ेबाजी नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने में यदि लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीडीओ पर्यटन विभाग से धनराशि की मांग के लिए दोबारा पत्र लिखें। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से शाकंभरी देवी क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा की। जल निगम अधिकारियों ने बताया कि 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। लॉकडाउन के चलते कार्य बाधित हो गया था उसे अब पुन: शुरू करा दिया गया है। इस दौरान सीडीओ प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, पर्यटन, विद्युत निगम, जल निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें