फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने किया निर्माणाधीन स्टडों का निरीक्षण

विज्ञापन
गंगोह में यमुना बांध पर स्टड का दौरा करते चीफ इंजीनियर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ यमुना नदी के किनारे दस करोड़ की लागत से ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने के लिए निर्माणाधीन ठोकरों स्टडों के निर्माण स्थल का मौका मुआयना कर अधीनस्थ को दिशा निर्देश दिये। ताकि ग्रामीणों व तटबंधों को समय रहते निर्माण कार्य पूरा कर संभावित बाढ़ से बचाया जा सके।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में उफनती यमुना नदी से आने वाली बाढ़ की चपेट से खादर यमुना किनारे बसे गांवों व किसानों की फसल की बर्बादी रोकने के लिए प्रदेश के बाढ़ राहत मंत्री विजय कश्यप ने प्रभावित होने वाले गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को स्टड बनवाने का भरोसा दिलाया था। इसके अनुपालन में दस करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्ययोजना पर कार्य चल रहा है। कुल 18 स्टडों में से अब तक 6 का निर्माण हो चुका है। रास्ता खराब होने के चलते स्टड देखने के लिए चीफ इंजीनियर को मौके तक जेसीबी पर बैठकर जाना पडा। उनके साथ अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता विकास चंद्रा व अवर अभियंता एनके कौशल समेत अन्य स्टाफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें