कारी मोहम्मद आबिद बने एआईएमआईएम के छुटमलपुर नगर अध्यक्ष
छुटमलपुर। एआईएमआईएम के सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौधरी इजहार बबलू ने कारी मोहम्मद आबिद को छुटमलपुर नगर अध्यक्ष व मौलाना अबरार हबीबी को महासचिव नियुक्त किया है।
कस्बे में हुई ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक में जिलाध्यक्ष चौ. इजहार बबलू ने कहा कि मुसलमान तेजी से बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के साथ जुड़ रहे हैं। दलित और मुसलमानों की आवाज असदुद्दीन ओवैसी मजबूती के साथ उठा रहे हैं और बाबा साहब आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। अध्यक्षता मौलाना सरवर ने की और संचालन डा आमिर मलिक ने किया। जिला महासचिव मोहम्मद वसीम, जिला सचिव कारी मोहम्मद मुस्तकीम, अमजद अली गाड़ा, मौलाना सरवर, डा. मोहम्मद आमिर, मोहम्मद बिलाल, वसीम मलिक, कारी अब्दुल कादिर, अजीम, इनाम अब्दुल्ला, कारी हुसैन, सोहेल, डा. फरीद आदि मौजूद रहे।