फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को शुद्ध और ताजा भोजन कराया जाए : डॉ. बबीता

Sun, 17 Nov 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि बालिकाओं को शुद्ध और ताजा भोजन कराया जाए। उन्होंने राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप के साथ खलासी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और रामपुर में विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को निरीक्षण के दौरान विद्यालय में व्यवस्था ठीक मिली। अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शुद्ध और ताजा भोजन कराएं। बालिकाओं का निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय दृष्टि बाधित बालिका विद्यालय रामपुर मनिहारान का निरीक्षण किया, जिसमें प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया कि विद्यालय में एक म्यूजिक प्रशिक्षिका की आवश्यकता है।
अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस मांग को पूरी करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल, जिला समाज कल्याण अधिकारी व प्रभारी जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अर्चना, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी नंदलाल प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें