सहारनपुर। कांग्रेस की जिला और महानगर कार्यकारिणी गठित की गई। प्रदेश महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह गुड्डू और प्रभारी सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में गणेश दत्त शर्मा, शीला चक्रवर्ती, अशोक सैनी, आरिफ खान, रविंद्र चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, हरिओम मिश्रा को कोषाध्यक्ष और सात महासचिव एवं 22 सचिव मनोनीत किए गए। इनमें गणेश दत्त शर्मा को उपाध्यक्ष के साथ मीडिया प्रभारी की भी जिम्मेदारी गई। चौधरी वीरेंद्र सिंह गुड्डू और मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए और ईमानदारी व मेहनत से काम करने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि जल्द कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
इस दौरान विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, प्रदेश सचिव सत्यम सैनी, प्रवीण चौधरी, चौधरी लियाकत अली एडवोकेट, शायान मसूद, प्रदेश सचिव सत्यम सैनी, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने विशाल जायसवाल, दिपाली वर्मा, मोहम्मद आसिफ खान, विक्रम चंदेल, दिलशाद को उपाध्यक्ष, नीरज कपिल, गुलशेर अलवी, अमरदीप जैन, खुर्शीद, सोनिया, दिलेशर राणा को महासचिव मनोनीत किया। इसके अलावा 24 सचिव और एक कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, मंडलीय प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, उमा भूषण, सुशील अंबोली, अशोक शारदा, धर्मपाल जोशी, राजेंद्र चौधरी, राजन अग्रवाल, सतपाल बर्मन, विजयपाल रावत आदि मौजूद रहे।