फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी

Sun, 17 Nov 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. देवेंद्र सिंह ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और जिला अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसबीडी की ओपीडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार मानसिक रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया जाता है। छात्रों को टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में भी जानकारी दी। नर्सिंग ऑफिसर हरविंदर ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए पोस्टर के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, गुंजन वर्मा द्वितीय और श्रेयांशी तृतीय स्थान पर रही। जबकि भाषण प्रतियोगिता मे कोमल प्रथम, कनिका द्वितीय व मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरूण गोयल, ममता वर्मा, वैशाली व राधेश्याम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें