फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्कूली बस से टकराई गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सुरक्षित रहे बच्चे

Sun, 17 Nov 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। नानौता-देवबंद मार्ग पर मोरा पुलिस चेकपोस्ट के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली बच्चो को लेकर स्कूल जा रही मिनी बस से टकरा गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं हैं। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित रहे। पुलिस ने चालक को सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

नानौता के देवबंद रोड पर रेलवे फाटक के नजदीक स्थित एक स्कूल की मिनी बस शनिवार को क्षेत्र के गांव चन्दपुर, मियानगी, बड़गांव आदि से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी। बस जैसे ही देवबंद-नानौता मार्ग स्थित मोरा पुलिस चेकपोस्ट से गांव कचराई की ओर जा रही थी, तो एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली बस से टकरा गई। ट्रैक्टर ट्राली की बस से टक्कर होने पर बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई।
घटना में बस चालक नरेश पुत्र प्रेमपाल निवासी गांव अंबेहटा चांद मामूली रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी नानौता पर उपचार हेतु भर्ती कराया गया। बस में सवार सभी बच्चों के सुरक्षित होने पर अभिभावकों सहित स्कूल प्रबंधन व पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित रहे हैं। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें