फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जुलूस निकालकर ईरान पर की गई कार्रवाई का किया विरोध

विज्ञापन
खामनेई की मौत पर सहारनपुर के छोटे इमाम बाड़ा पर मातम करती महिलाएं
विज्ञापन
सहारनपुर। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय ने नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान जुलूस निकालकर ईरान पर की गई कार्रवाई का विरोध किया गया।
विज्ञापन


महानगर स्थित छोटा इमामबाड़ा अन्सारियान में सुप्रीम लीडर की मौत की खबर से शौक की लहर दौड़ गई। गमजदा लोग मातम करते हुए काले कपड़े पहनकर अपने घरों से बाहर निकले। जुलूस के रूप में लोग घरों से निकलकर चौकी सराए तक गए। इसके बाद वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि ईरान में पढ़ रहे स्कूल बच्चों पर भी हमला किया गया है। इसमें बहुत से नागरिकों की भी मृत्यु हुई हैं। शिया जामा मस्जिद के इमाम जुमा वल जमाअत मौलाना इजहार हैदर व मौलाना जफर जैदी ने बताया कि इस्राइल-अमेरिका के कायराना हमले व ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की शहादत को लेकर दो मार्च को जिलाधिकारी को दोपहर डेढ़ बजे ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जुलूस के दौरान अनेकों लोग सुप्रीम लीडर खामनेई की तस्वीरें हाथों में थामे हुए दिखाई दिए। लोगों ने आयतुल्लाह अली खामनेई की वफात पर गहरा शोक जताते हुए अमेरिका-इजराइल के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें