फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 30 लाख की अफीम के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना सदर बाजार ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

- 5.99 किग्रा अफीम, तीन मोबाइल और नकदी बरामद, हरियाणा में सप्लाई की थी तैयारी
फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ और थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल व बिहार की तीन महिला तस्करों को 30 लाख रुपये की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5.99 किग्रा अफीम, तीन मोबाइल और 4630 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
मेरठ की एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि सहारनपुर में तीन महिलाएं अफीम की तस्करी कर रही है। हरियाणा में सप्लाई करने की तैयारी में है। टीम ने सहारनपुर पहुंचकर महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। रविवार को एएनटीएफ और थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने जयमाति कुमारी, हसन तारा निवासी गांव जीतपुर जिला बारा मधेश नेपाल तथा रुकसाना खातून निवासी बेहरा, थाना सिकटा पश्चिमी चंपारण बिहार को जनमंच के पीछे गंगोह बस अड्डे की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ थाना सदर बाजार में एनडीपीएस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि अफीम बिहार की एक महिला से लेकर आई थीं। इसे हरियाणा और आसपास के जिलों में सप्लाई करने की तैयारी थी। इससे उन्हें मोटा मुनाफा मिलने वाला था। पुलिस ने सप्लाई से पहले पकड़ लिया।
विज्ञापन

जिले में खूब चल रहा नशे का कारोबार
तमाम सख्ती के बावजूद जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लग रहा है। स्मैक, चरस और अफीम की तस्करी हो रही है। हरियाणा की सीमा लगे क्षेत्र में यह अधिक है। इसमें बच्चों से लेकर महिलाएं तक शामिल हैं। कुछ माह पहले देहात कोतवाली ने महिलाओं को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था, जो देहरादून में सप्लाई करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें