फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वेतन की मांग लेकर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 28 Jul 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वेतन की मांग को लेकर अनेक कॉलेजों के शिक्षकों ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारी की अनुपस्थिति में शिक्षकों ने ज्ञापन उनकी कुर्सी पर रखा और लौट आए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने अधिकारियों पर शिक्षक हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि वेतन जारी नहीं होता है तो शिक्षकों के साथ ही कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जयविंद्र तोमर और महामंत्री डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों का दो से तीन महीने का वेतन नहीं मिला है।
वेतन की मांग को लेकर तीनों जनपदों के शिक्षक उच्च शिक्षा अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि अधिकारी अपनी कुर्सी पर नहीं थे। ऐसे में उन्हें ज्ञापन उनकी कुर्सी पर छोड़ना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. अरुण राठी, डॉ. मांगेराम, निर्भय सिंह, डॉ. जीएम यादव, अमित कुमार बालियान, डॉ. वंदना शर्मा, कमल सिंह, डॉ. साक्षी, डॉ. नीटू वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें