फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौत के बाद संस्कार को लेकर हुआ था विरोध, वीडियो वायरल--

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर हुआ विरोध
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के नवीन नगर में चार दिन पहले कोरोना के एक मरीज की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर श्मशान घाट के कर्मचारियों और अन्य लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। उनका कहना था कि कोरोना के मरीज रहे शव का यहां संस्कार न किया जाए। इसे लेकर काफी देर तक खींचतान के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और फिर संस्कार किया गया। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि रात के समय अंबाला रोड वाले श्मशान घाट पर इस शव को ले जाया गया है। यहां पुलिस गेट पर आकर शव के संस्कार के लिए बात करती है, लेकिन यहां इसके संस्कार से पहले मना कर दिया जाता है। कुछ बाहर के लोग भी ऐसा ही कहने लगे। इसे लेकर काफी देर तक खींचतान होती रही। काफी देर बाद संस्कार हो पाया। इस बारे में पूछने पर थाना कुतुबशेर प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों के विरोध की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में उन्हें समझाकर संस्कार करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें