फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के इंजेक्शनों के साथ गुरदासपुर का तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के इंजेक्शनों के साथ गुरदासपुर का तस्कर पकड़ा
विज्ञापन

छुमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह चेकिंग के दौरान छुटमलपुर रोडवेज बस अड्डे के पास से एक तस्कर को नशे के इंजेक्शनों के साथ पकड़ा है। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने रुटीन चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखने वाले एक व्यक्ति को रोका तो उसने भागने का प्रयास किया। पीछा कर पकड़ने पर आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित नशे के 340 इंजेक्शन बरामद हुए। पकड़े गए शंकर पुत्र सतपाल निवासी कस्बा वटाला मोहल्ला कादी हट्टी थाना सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी खुद भी नशे की हालत में था। प्रारंभिक पूछताछ में वह पुलिस को अलग-अलग ब्यान देता रहा। माना जा रहा है कि वह नशे की इस खेप को देहरादून या अन्यंत्र सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें