फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की12वीं कक्षा में चमके शहर के होनहार

विज्ञापन
केएलजी पब्लिक स्कूल के टॉपर्स का स्वागत करते शिक्षक व प्रधानाचार्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सीबीएसई की 12वीं कक्षा में सहारनपुर के होनहारों ने अपनी सफलता का डंका बजाया है। परिणाम आने के बाद दूसरे दिन भी प्रधानाचार्यों ने मेधावियों को सफलता की बधाई दी।
विज्ञापन

सोनिया विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में साइंस स्ट्रीम में अंशिका, मयंक सैनी और प्रशांत कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कॉमर्स स्ट्रीम में तुषार अरोड़ा, महक मिगलानी और प्रीति धीमान क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। स्प्रिंग बैल्स स्कूल का परिणाम 94 प्रतिशत रहा। स्कूल में अदिति चौहान और साहिल प्रथम, शिवम और अक्ष द्वितीय तथा प्राशी पुंडीर तृतीय स्थान पर रही। केएलजी पब्लिक स्कूल में श्रीकांत, आरजू, विशाल ने स्कूल में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में अभिजीत शर्मा प्रथम, जसकीरत सिंह द्वितीय और मोक्षा तृतीय स्थान पर रही। सोफिया स्कूल में सुनिधि छाबड़ा 96.6 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। गुरुकुल विद्यापीठ में अनुराग शर्मा, यश गुप्ता और अविश सैनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
परीक्षा परिणाम अच्छा रहने पर जताई खुशी
सहारनपुर। सीबीएसई 12 वीं में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्र छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। हकीकतनगर स्थित एबीसी इंस्टीट्यूट पर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले इन छात्र-छात्राओं ने कोचिंग सेंटर के अध्यापकों के सहयोग को सराहा। इस दौरान शाहिद अंसारी, कमाल अख्तर, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्प्रिंगवेल स्कूल दिल्ली रोड इंटर के टॉपर्स छात्र छात्राएं खुशी मनाते- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें