फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्कूल खुले ही नहीं, तो किस बात की दें फीस

विज्ञापन
हकीकत नगर धरना स्थल फीस माफी को लेकर धरना देते अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। फीस माफी को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन में जब स्कूल खुले ही नहीं, तो तीन माह की फीस किस बात की दें।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में मंगलवार को भी पदाधिकारी व अभिभावक धरने पर बैठे रहे। संजय वालिया ने कहा कि सच की लड़ाई के लिए आखिरी दम तक आंदोलन जारी रहेगा। स्कूल संचालकों द्वारा फीस नहीं देने पर बच्चों के रिजल्ट कार्ड नहीं दिए जा रहे हैं। गौरव शर्मा ने कहा लॉकडाउन की वजह से अभिभावक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का भी संकट है। ऐसे में वह तीन माह की फीस देने में सक्षम नहीं हैं। इस दौरान राजू सुखीजा, रणवीर सिंह, मो. अहमद, विरेंद्र, विनय चौधरी, इकराम खान, राजकुमार सैनी, बलदेव चौधरी, पप्पू चौधरी, आदेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें