फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शाकंभरी देवी मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्ताव में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग और फोरलेन के प्रस्ताव में शामिल कर लिया गया है। दो वर्ष पूर्व सहारनपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को फोरलेन बनाते हुए मां शाकंभरी देवी मंदिर तक ले जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि मां शाकंभरी देवी मंदिर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग और फोरलेन मार्ग बनाए जाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रस्ताव में शामिल कर लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें कि दो वर्ष केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर-दिल्ली हाईवे फोरलेन कार्य का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही इस मार्ग को मां शाकंभरी देवी मंदिर तक ले जाने की घोषणा भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें