फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थंकर महावीर स्वामी के निर्वाण उत्सव पर निकाली सुसज्जित शोभायात्रा

विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल झांकी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। जैन समाज द्वारा 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत रूप से हाथी, घोड़े, बैंड बाजे, झांकियों, भजन मंडली, लोक संगीत कलाकारों से सजी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार को जैन धर्म के प्रवर्तक तथा 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा एक दिवसीय स्वर्ण गजरथ महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह नित्य नियम पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया गया। इसके उपरांत सुबह 10 बजे परंपरागत रूप से भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। जैन धर्म के तीर्थंकरों के जीवन पर एवं विश्व में शांति के लिए दिए गए उनके संदेशों पर आधारित अनेकों झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। 80 फीट लंबी तिरंगा तथा कोरोना से बचने का संदेश देती झांकी ने सभी का मन मोह लिया। मेरठ के शहनाई वादक तथा लोक कलाकार नृत्य करते हुए भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा में हाथियों पर सवार सौधर्म इंद्र के रूप में मोहित जैन, इंद्राणी शिल्पा जैन तथा कुबेर के रूप में सतीश चंद, इंद्राणी रुकमणी जैन प्रजा पर धन एवं रत्न वर्षा करते हुए चल रहे थे।
स्वर्ण मंडित रथ पर श्री जी की मूर्ति विराजमान थी। श्री जी के ख्वासी बनने का सौभाग्य रोहित जैन को प्राप्त हुआ। स्वर्ण रथ पर भंडारी के रूप में सुभाष जैन तथा सारथी के रूप में दिनेश जैन, दांया चंवर वंश जैन तथा बांया चंवर धैर्य जैन बने थे। गजरथ के आगे जैन समाज के श्रद्धालु भजन मंडली के साथ प्रभु के गुण गाते हुए नाचते गाते चल रहे थे। सराफा बाजार स्थित मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा मेन बाजार, झंडा चौक, सब्जी मंडी, वर्धमान कॉलोनी, अंबाला रोड, नकुड़ रोड, पालिका बाजार, मोहल्ला चौधरियान, कस्साबान, पंजाबी मोहल्ला आदि से परिक्रमा करती हुई सूर्यास्त से पूर्व शाम 4:30 बजे वापस अपने उद्गम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां मंदिर जी में जयकारों के बीच श्रीजी का अभिषेक कर मूर्ति जी को वेदी में स्थापित कर दिया गया। शोभायात्रा का नगर के सभी धर्मों के लोगों ने अनेक स्थानों पर स्वागत किया। शोभायात्रा में नरेश चंद जैन, नवीन जैन, राजीव जैन, रजत जैन, संदीप जैन, एडवोकेट महेंद्र जैन, अंकुर जैन, संजीव जैन, संजय जैन रहे।

शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

शोभायात्रा में शामिल स्वर्ण मंडित रथ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें