सरसावा/तीतरो। सरसावा विकासखंड क्षेत्र के कुतुबपुर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें संत रविदास के जीवन से जुड़ी झांकियां सबका मन मोह रही थी। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र, सतपाल, कुशलपाल, निश्चल, सतवीर, तेजपाल, विकास, रजनीश, अजीत, अजय, शशि, जसवीर सिंह आदि रहे।
तीतरो में संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा सतीवाला मार्ग स्थित मंदिर से शुरू होकर होली चैक, मोहल्ला महाजनान, पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए वापिस रविदास मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा से पूर्व हरपाल सिंह और तेजपाल बौद्ध ने यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य अतिथि अरविन्द वर्मा और मुख्य यजमान महेंद्र सिंह रहे। सभासद ईसम सिंह, पूरण सिंह, जगबीर, रणपाल, दीपक, ऋषिपाल, धर्मबीर, अरुण, लोकेश, राकेश, बबलू, विपिन कुमार, कंवरपाल आदि रहे।