कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 10 फरवरी को सहारनपुर आएंगी, जहां वह मां शाकंभरी देवी के दर्शन करेंगी। इसके बाद चिलकाना में किसान महापंचायत में शामिल होंगी।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों के दर्द को समझती है। भाजपा सरकारें किसानों का उत्पीड़न करने में लगी हैं। नए कृषि कानून लाकर केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बादी के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया है। कांग्रेस किसानों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।
यह भी पढ़ें: चमोली आपदा से गंगा किनारे बसे गांवों में दहशत, पलायन को मजबूर हुए लोग, तस्वीरों में देखिए इनका दर्द
इस दौरान मेहरबान आलम, अशोक सैनी, सुशील अंबोली, प्रवीण चौधरी, गौरव वर्मा, चरणजीत सिंह निक्कू, अरविंद पालीवाल, मनीष त्यागी, संजय वालिया, इमरान कुरैशी, नितिन शर्मा, अक्षय चौधरी, संगीता वाल्मीकि, सतपाल बर्मन, जादोराम गुप्ता, अंकुर सैनी मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/