उन्हें कहा गया था कि नि:शुल्क पढ़ने वाले बच्चों की फीस शासन द्वारा दी जाएगी। मगर सहारनपुर में पिछले ढाई साल से पैसा नहीं मिला है। आगे से कोई भी स्कूल उधार में किसी बच्चे को नहीं पढ़ाएगा। सात अप्रैल को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली महासंग्राम रैली में जनपद से सौ बसें जाएंगी।
यदि सरकार ने हमारी मांग को नहीं माना तो 2019 में सरकार का तख्ता पलटने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। राकेश गुर्जर ने कहा कि एक देश में दो कानून नहीं चलने दिए जाएंगे। सरकार को समान शिक्षा करनी ही होगी।
उन्होंने मदरसा शिक्षकों की तरह मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को भी मानदेय और बच्चों को छात्रवृत्ति देने की मांग की। बैठक में सुनील, वैभव, संजय, भोपाल, प्रवीण, दीपक, हरपाल, दिनेश, लोकेश, शीषपाल, विरेंद्र, कटार सिंह, विनोद, नसीम, चंद्र किशोर, शिल्पी, कशिश, सीमा, गीता आदि मौजूद रहीं।