फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाएं प्रधान और बीडीसी : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कलसिया में ग्राम प्रधानों और बीडीसी को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। उप्र पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा सरकार योजनाएं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कहा ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं।
जसवंत सैनी शुक्रवार को भाजपा द्वारा कलसिया के पास आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों तक पहुंचाएं जिन्हें वास्तव में उनकी आवश्यकता है। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। समाज के गरीब और मजदूर वर्ग तक सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब सिर्फ बिजली और सड़कों के मामले में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक महावीर राणा, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप व भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य साहब सिंह पुंडीर ने कहा भाजपा मजबूती के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने भी ंसरकार की उपलब्धियों को गिनवाया।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक मुजफ्फराबाद की प्रमुख पति योगेश पुंडीर, बेहट मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, जिला पंचायत सदस्य दूबे सिंह कांबोज एवं हंसराज गौतम, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, अनिल सिंघल, सुलेख सैनी, सचिन सैनी, मुकेश चौहान, अखिलेश बंसल, सोहन मुखिया, महेंद्र चौहान अजय चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें