फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले प्रधानमंत्री, मां शाकंभरी देवी के आशीर्वाद से कर रहा हूं चुनावी शंखनाद

विज्ञापन
सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुवल संवाद देखते भाजपा कार्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मैं मां शाकंभरी देवी के आशीर्वाद से आज चुनावी शंखनाद कर रहा हूं। सोने वालों को अब सपने आते हैं, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की सेवा में दिन-रात जगते हैं। पूर्व की सरकार में प्रदेेश जब दंगों में जल रहा था तो सपा उत्सव मना रही थी। इस बार चुुनाव में एक तरफ भ्रष्टाचारियों और दंगाइयों का गिरोह है तो दूसरी तरफ सर्व समाज का विकास करने वाली भाजपा है।
विज्ञापन

सोमवार को जनचौपाल संवाद कार्यक्रम के तहत जिले के 28 मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से विचार रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पांच वर्ष में सहारनपुर जनपद में 221 आवास दिए गए, जबकि योगी सरकार ने 18 हजार से अधिक आवास गरीबों को दिए गए। पहले पश्चिमी यूपी में जब मैं आया था तो कहा था कि विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे। योगी सरकार ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से विकास कर वायदा पूर किया। पहले दंगाइयों का बोलबाला था, यहां का व्यापारी लुटता था, मां-बेटियां घर से निकलती हुई घबराती थी। सपा सरकार द्वारा माफिया को संरक्षण था। गरीब, वंचित, दलित, और पिछड़ों के घरों पर कब्जा करना ही उनका समाजवाद था। आए दिन पलायन की खबरें आती थीं। योगी सरकार ने प्रदेश को दंगों से मुक्त कराया। चुनाव में अब दोबारा गुंडागर्दी करने वाले अवसर की तलाश में है कि किसी प्रकार सत्ता में आकर पुराने दिन वापस लाएं। उनके बयानों से पता चलता है कि वो बदला लेने की ठान बैठे हैं। पिछला इतिहास और कारनामे इस बात के सबूत हैं, लेकिन जनता उनकी सच्चाई को अच्छी तरह जानती है। पीएम ने मतदान वाले बढ़ चढ़कर वोट करने की अपील की।
जंगलराज को किया खत्म : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब, नौजवान, दलित और किसान के लिए काम किया है। 2017 के पहले जंगलराज था। सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर थी, मुजफ्फरनगर दंगे का दंश झेला गया और सुरक्षा की स्थिति इतनी बदतर थी कि बेटियां डर कर रहती थीं। आज सभी के मन में सुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन

हमने दिया मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि हमने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मां शाकंभरी और अलीगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना की है। पश्चिमी यूपी में हाईवे का जाल बिछाया है।
ये रहे मौजूद
महानगर की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नगर विधानसभा प्रत्याशी राजीव गुंबर, किशोर शर्मा, गौरव गर्ग, विपिन सलूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें