फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडियों में दाम कम, खेतों में खड़ी हजारों बीघा पत्ता गोभी, किसान मायूस

Mon, 02 Jun 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। क्षेत्र में पत्ता गोभी की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और इसकी सबसे अधिक खपत चंडीगढ़ सब्जी मंडी में होती है। इस बार पत्ता गोभी को चंडीगढ़ मंडी में भी कोई पूछ नहीं रहा है। किसानों की माने तो इस बार चंडीगढ़ मंडी में पिछले पांच-छह सालों की तुलना में सबसे कम भाव है।
विज्ञापन

नकुड़ निवासी रमेश पाल, गांव सरूरपुर तगा के किसान जसवीर सैनी, राजपाल, उदयसिंह, बिरम आदि ने बताया कि दिल्ली की सब्जी मंडी में 200 से 250 रुपये प्रति बोरा (70 किलो) बिक रहा है, जबकि किराया सहित एक बोरे पर 130 रुपये खर्च आ रहा है। वहीं चंडीगढ़ मंडी में एक बोरा (45 किलो) 100 से 120 रुपये का बिक रहा है, जबकि यहां का खर्च 90 रुपये के लगभग आ रहा है।
उन्होंने बताया कि नकुड़ क्षेत्र में कईं हजार बीघा जमीन में गोभी की खेती की जाती है। किसानों ने बताया कि एक बीघा जमीन में पत्ता गोभी की फसल तैयार होने तक लगभग 14 हजार रुपये खर्च आ जाता है, यदि जमीन ठेके पर ली गई है तो यह खर्च यह खर्च 25 हजार से अधिक आता है। किसानों ने बताया कि पूरी फसल तैयार खड़ी है, लेकिन मंडियों में रेट कम होने से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें