फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोंडा-बारांबकी के बीच बिछेगी तीसरी रेल लाइन, चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Mon, 02 Jun 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गोंडा-बारांबकी के बीच रेलवे तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य करेगा। इसके चलते सहारनपुर से गुजरने वाली चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी और सात ट्रेनों को बदले रास्ते संचालित किया जाएगा। लाइन बिछाने का कार्य 24 जून से चार जुलाई के बीच होगा।
विज्ञापन

रेलवे ने अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस को रद्द रखने का फैसला किया है। इसी तरह अमृतसर-छपरा-अमृतसर को भी रेलवे ने निरस्त किया है। जिन ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया जाएगा, उनमें लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ, अमृतसर-सहरसा-अमृतसर, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़, जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों को रोजा-लखनऊ-अयोध्या के रास्ते संचालित किया जाएगा। रेलवे ने इस संबंध में सभी आरक्षण कराने वाले यात्रियों को मोबाइल संदेश भेजकर सूचित कर दिया है।
रद्द ट्रेनों में ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल है। ऐसे में इन ट्रेनों के निरस्त रहने और बदले मार्ग से संचालित होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें