फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर एसोसिएशन उप्र के सदस्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को हकीकत नगर धरनास्थल पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाषचंद त्यागी ने कहा कि जनवरी 2020 से फ्रीज डीए को तत्काल बहाल कराया जाए। मंत्री अब्दुल कय्यूम खान ने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पारिवारिक पेंशन का विकल्प दिए जाने पर उनके द्वारा टियर-1 खाते में जमा धनराशि सरकार जब्त कर लेती है। इस राशि को मृतक आश्रित को वापस दिलाया जाए। एसके गर्ग, विजय कुमार शर्मा एवं सुखवीर सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अशोक कुमार शर्मा, जगदीश, सगवाराम शर्मा, रामपाल सिंह, श्याम सिंह, सुरेशचंद शर्मा, साधूराम, ब्रजभूषण गांधारिया, सोमवीर सिंह, जयचंद शर्मा, अमर सिंह, सुभाषचंद, सलेकचंद, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें