फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निजात दिलाने की दुआ

विज्ञापन
जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ संपन्न हो गई। इस मौके पर कोरोना से निजात दिलाए जाने की दुआ की गई। जामा मस्जिद प्रबंधन ने लोगों से कोरोना को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। मास्क और सैनिटाजेशन भी ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

चौक फव्वारा स्थित महानगर की प्रमुुख जामा मस्जिद में इमाम कारी अरशद गोरा ने शुक्रवार को जुमे की नमाज संपन्न कराई। नमाज के बाद अल्लाह से कोरोना से निजात दिलाने और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। नमाज से पूर्व नगर निगम की ओर से मस्जिद परिसर को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा मस्जिद आने वाले लोगों के हाथ भी सैनिटाइजर से साफ कराए गए और जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे, उन्हें मस्जिद प्रबंधन ने मास्क दिए। प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद ने लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
इनके अलावा घंटाघर स्थित मस्जिद, जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाइयान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद अंसरियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में नमाज अदा की गई। वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। जामा मस्जिद के बाहर नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत और चौकी सराय इंचार्ज आदेशपाल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। इसी तरह अलग-अलग मस्जिदों के आसपास भी पुलिस की गश्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें