फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़, नहीं बरत रहे सावधानी

विज्ञापन
बाजार में कोरोना कर्फ्यू से पहले शहीदगंज में खरीदारी करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बावजूद बाजारों में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को हुई जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद में भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता नजर आया।
विज्ञापन

शासन की तरफ से कोविड को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन है, जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, बावजूद इसके लापरवाही चरम पर है। शुक्रवार को शहर के फव्वारा चौक, शहीद गंज, मोरगंज आदि बाजारों में भारी भीड़ नजर आई। लोग खरीदारी करने निकले थे। काफी लोग तो बगैर मास्क के ही घूम रहे थे तो कुछ ने मास्क को मुंह से नीचे खिसकाया हुआ था।
उधर, शुक्रवार को जब जामा मस्जिद में जुमे की नमाज हुई तो मुख्य दरवाजा बंद रखा गया। उस दरवाजे पर भी कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत लिखा बैनर लगाया गया, लेकिन भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। वहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

बाजार में कोरोना कर्फ्यू से पहले सब्जी व फलमंडी में खरीदारी करती भीड़- फोटो : SAHARANPUR

बाजार में कोरोना कर्फ्यू से पहले शहीदगंज में खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें