फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: 29

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खतौनी, आधार कार्ड और बैंक खातों में नाम का अंतर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना निधि के लाभार्थी किसानों को भारी पड़ रहा है। जनपद में अब भी काफी किसान ऐसे हैं, जिन्हें अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की एक भी किश्त नहीं मिली है। जनपद में पंजीकृत 285867 किसानों में से 29819 किसानों के नाम अब तक भी संशोधित नहीं हुए हैं। इसके चलते करीब 50 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त नहीं हुुई है। हालांकि कृषि विभाग ने संशोधन के लिए तहसील से लेकर जनपद कार्यालय तक में कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगा रखी है।
विज्ञापन

भारत सरकार ने किसानों के बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की हुई। इसमें किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाने हैं। चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये की किश्त किसानों के खाते में सीधे भेजी जानी है। जनपद में इसके लिए 285867 किसान पंजीकृत हुए हैं। इनमें से जनपद के 177703 किसानों को तीन किश्तें, 215733 किसानों को दो किश्तें और 231144 किसानों को पहली किश्त प्राप्त हुई है। करीब 50 हजार ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल सका है। कृषि विभाग को 50723 किसानों के नाम संशोधन के लिए प्राप्त हुए हैं। इनमें से 20904 किसानों के संशोधन पूरे कर दिए हैं। जबकि अभी भी 29819 किसानों के संशोधन अभी तक भी अवशेष हैं।
कृषि विभाग के उप निदेशक राम जतन मिश्र ने बताया कि कुछ किसानों की खतौनी, आधार कार्ड में नाम और बैंक खाते का नंबर मिसमैच होने के कारण उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तहसील स्तर पर संशोधन प्राविधिक सहायक और लेखपाल द्वारा किया जा रहा है। विकास खंड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी, कृषि बीज गोदाम पर कंप्यूटर ऑपरेटर संशोधन का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा उप निदेशक कार्यालय में भी सेल का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में किसान सम्मान निधि योजना
जनपद में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या----285867
प्रथम किश्त मिलने वाले किसानों की संख्या---231144
द्वितीय किश्त मिलने वाले किसानों की संख्या---215733
तृतीय किश्त मिलने वाले किसानों की संख्या---177703
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें