फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जोरआजमाइश

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में खेलते खिलाडी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन मेजबान सहारनपुर ने झांसी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे महापौर संजीव वालिया और विशिष्ट अतिथि रहे जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि ने अच्छे आयोजन के लिए खेल विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है। प्रत्येक बच्चे खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता का पहला मैच आजमगढ़ और गोरखपुर के बीच हुआ, जिसमें आजमगढ़ की टीम विजेता रही। इसके बाद मुरादाबाद ने देवीपाटन, कानपुर ने प्रयागराज, वाराणसी ने बरेली, अलीगढ़ ने आगरा, अयोध्या ने चित्रकूट, सहारनपुर ने झांसी व मिर्जापुर ने लखनऊ को हरायाकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, दीपक गुप्ता, अश्वनी कुमार, बृजेश कुमार, अब्दुल अहद, सुनील कुमार, संजीव कुमार, ईश्वरपाल मुखिया, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान, रामशरण, सोनवीर सिंह, पोपिन, ममता सागर, किरण गौतम आदि मौजूद रहीं।

स्टेडियम में आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में खेलते खिलाडी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें