संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार यानी आज अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते नगरीय क्षेत्र के जैनबाग बिजलीघर से जुड़े वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, धोबीघाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं मानकमऊ शहरी बिजलीघर के इंडस्ट्रियल, नवादा रोड, शारदा नगर, पीएंडटी, गलीरा रोड, गुरुदेव नगर, गंगोह रोड, साहबजी नगर, लेबर कॉलोनी और ओजपुरा फीडरों पर भी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी।
आवास विकास बिजलीघर के राजौरी गार्डन फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक शंकर नगर, शिव विहार कॉलोनी, बलराम डेयरी, पुलिस लाइन और विकास कॉलोनी में आपूर्ति बंद रहेगी। जनक नगर बिजलीघर के कंपनी बाग, माधो नगर और बाजोरिया रोड फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कटौती होगी। बाजोरिया रोड सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक, घंटाघर बिजलीघर के रामनगर फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे तक गोविंद नगर, बेदी गली और रामनगर में, मंडी समिति बिजलीघर के बरेलियों का मदरसा फीडर पर बरेलियों का मदरसा, नहर की पटरी और मुखिया वाली गली में दोपहर 12 से एक बजे तक कटौती होगी। अंबाला रोड बिजलीघर के पटेल नगर फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक पटेल नगर, पुराना कमेला और लक्ष्मी नगर में बिजली बंद रहेगी।