ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की विद्युत लाइन में बार-बार तकनीकी खराबी आ जाती है, जिसके कारण आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाती। कई बार फाल्ट ठीक करने में पूरा दिन लग जाता है, जिससे बिजली आधारित सभी कार्य प्रभावित होते हैं।
स्थानीय उपभोक्ताओं रमेश चंद, भोपाल सिंह, अजीत सिंह, सलीम, विक्रम सिंह, रामगोपाल सैनी और राजकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम से मांग की है कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें: मेरठ लिफ्ट हादसा: एक मजदूर की मौत, ठेकेदार पर आरोप-नहीं दिए सुरक्षा उपकरण, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए टीम सुबह से ही कार्य में जुटी हुई है। फाल्ट पूरी तरह दूर न होने के कारण अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही विद्युत सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।