फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बातों में उलझाने में माहिर अंजली, हाथ साफ कर देती है आशा, सराफ के 12 लाख रुपये उड़ाए, 11.20 लाख बरामद

Thu, 09 Apr 2026 10:04 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सहारनपुर के देवबंद निवासी सराफा व्यापारी अनिल गुप्ता के बैग से महिलाओं के गैंग ने 12 लाख रुपये उड़ा दिए थे। पुलिस ने एक आरोपी आशा को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया, जबकि गैंग की अन्य महिलाओं की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में देवबंद के सराफ व्यापारी अनिल कुमार गुप्ता के बैग से 5 अप्रैल को 12 लाख रुपये चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की एक महिला गुरुग्राम के गढ़ी हसरेरू गांव निवासी आशा उर्फ सुनीता को पुलिस ने बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया। 
विज्ञापन

 

पुलिस को महिला के पास 11.20 लाख रुपये मिले। पुलिस गढ़ी हसरेरू गांव निवासी दूसरी आरोपी महिला अंजली की तलाश कर रही है। दोनों महिलाओं ने चार महीने पहले नौचंदी क्षेत्र में में किराए का मकान लिया था। आरोपी महिलाएं अलग-अलग राज्यों में जाकर घटनाओं को अंजाम देती है। आरोपी महिलाओं पर पंजाब में भी चोरी की प्राथमिकी दर्ज है।
 

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सहारनपुर जनपद के देवबंद निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने 5 अप्रैल को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपने साथी हरिओम के साथ मेरठ के सराफा बाजार में आए थे। कार टाउन हॉल की पार्किंग में खड़ी करने के बाद वह ई-रिक्शा से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं ने उसके बैग से 12 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। 
 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। महिलाएं एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार रात महिलाओं के कमरे पर छापा मारा। मगर महिलाएं नहीं मिली। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी महिला आशा उर्फ सुनीता को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी सहेली अंजली के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में घटना को अंजाम देती है। 
 

घटना के दौरान अंजली अपनी बेटी को साथ रखती थी। महिलाएं चोरी करने के बाद ट्रेन की मदद से वापस गुरुग्राम आ जाती थी। एएसपी का कहना है कि अंजली को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पकड़ी गई महिला को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन

अंजली भटकाती थी लोगों को ध्यान
पुलिस पूछताछ में सुनीता ने बताया कि चार महीने से वह सराफा बाजार में चोरी का प्रयास कर रही थी। चोरी करते समय अंजली ई-रिक्शा व टेंपो में बैठे लोगों को अपनी बातों में उलझाती है। बातों में उलझाकर वह घटना को अंजाम देती थी। पुलिस ने अंजली की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम में डेरा डाल दिया है।

ये भी देखें...
Meerut: फर्जीवाड़े से करा दी गैंगस्टर उधम सिंह की जमानत, लोन कराने का झांसा देकर लिए कागज, करा लिए साइन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें