फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन काटने पर भड़के, अभियंता को बनाया बंधक

Sat, 25 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विद्युत अधिकारियों से उलझते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में विद्युत बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट रही विद्युत निगम की टीम के साथ व्यापारियों की झड़प हो गई। कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए टीम में शामिल सहायक अभियंता को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बाद में अभियान को पांच मार्च तक स्थगित करने की घोषणा पर ही टीम को छोड़ा गया। शनिवार को कस्बे में बकाया विद्युत वसूली को लेकर विद्युत निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे थे।

जब टीम मेन बाजार गांधी आश्रम के पास पहुंची तो व्यापारियों की टीम से नोकझाेंक हो गई। व्यापारी नेता आबिद हसन ने कहा कि विद्युत कनेक्शन काटने के नाम पर विद्युत निगम के अधिकारी लोगों से अवैध वसूली कर रहे है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी बीच टीम को व्यापारियों ने घेर लिया और विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र नौटियाल को बंधक बना लिया। व्यापारियों को कहना था कि कनेक्शन काटने के अभियान को बंद किया जाए।

बाद में टीम में शामिल सहायक अभियंता ने पांच मार्च तक अभियान को स्थगित करने की घोषणा की। इसके बाद ही व्यापारी शांत हुए। उधर, सहायक अभियंता ने व्यापारियों के अवैध वसूली के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें