फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर हो गए गड्ढे, खतरों से भरा है सफर

विज्ञापन
सहारनपुर के कोर्ट रोड़ पर टूटी सड़क - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश के दिनों में महानगर की सड़कों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। वीआईपी इलाकों में भी सड़कें टूटी पड़ी हैं, जिस वजह से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर सीवर लाइन के लिए सड़क को तोड़ दिया गया, लेकिन बनाया नहीं गया है, जिससे कीचड़ फैल रहा है।
विज्ञापन

-- दिल्ली रोड और कांशीराम कॉलोनी
दिल्ली रोड पर सड़क में कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। वहीं, कांशीराम कॉलोनी मार्ग भी टूटा पड़ा है। यहां के निवासी रहमत अली कहना है कि बारिश के दौरान वाहन फिसलते हैं, जिससे लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
-- किशनपुरा और राकेश सिनेमा पटरी
किशनपुरा में नाले के बराबर वाली एक सड़क पूरी तरह धस गई है। यहां पर रात में पथ प्रकाश की भी उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग नाले की तरफ गिरकर चोटिल हो सकते हैं। राकेेेश सिनेमा पटरी पर गहरे-गहरे गड्ढे बने हैं। यहां लोगों ने खुद ही बचाव के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

- सदर तिराहा और विश्वकर्मा चौक पर गहरे गड्ढे
कोतवाली सदर बाजार तिराहा और विश्वकर्मा चौक के पास भी कई जगहों पर गहरे गड्ढे बने हैं। ऐसे यहां पर कभी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इनको ठीक कराने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
--कई जगहों पर है बुरा हाल
इसके अलावा खलासी लाइन, शारदानगर, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, खाताखेड़ी, कंबोह का पुल, चिलकाना रोड सहित अनेक जगहों पर गहरे गड्ढे बने हैं, जो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब हैं।
भाजपा कार्यालय मार्ग की टूटी है सड़क
दिल्ली रोड पर साउथ सिटी कॉलोनी में भाजपा कार्यालय है। इस मार्ग की सड़क कई जगहों से टूटी पड़ी है। यह स्थिति तब है, जब पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और मंत्री आए दिन इसी मार्ग से होकर कार्यालय आते-जाते हैं।
कलक्ट्रेट मुख्य द्वार और कोर्ट रोड पर गड्ढे
कोर्ट रोड कलक्ट्रेट तिराहे पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं, जबकि इस क्षेत्र से हर समय समस्त विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आना-जाना रहता है, लेकिन इसके बाद भी सड़क को ठीक कराए जाने काम नहीं कराया जाता है। यहां दुकान करने वाले सुभाष कपिल का कहना है कि कुछ समय पूर्व ही सड़क बनाई गई थी, जो घटिया सामग्री लगी होने की वजह से टूट गई। इसी तरह कोर्ट रोड पर कोर्ट रोड पुल से घंटाघर तक सीवर लाइन डालने के लिए सड़क तोड़कर छोड़ दी गई। यहां हर समय धूल का गुब्बार उड़ता है और बारिश में कीचड़ फैलने से वाहन फिसल जाते हैं।
सड़कों को ठीक कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कुछ जगहों पर मरम्मत कार्य भी चल रहा है। बरसात के दिनों में काम कराने में थोड़ी दिक्कत आती है। किसी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -- संजीव वालिया, महापौर

सहारनपुर के दिल्ली रोड़ भाजपा कार्यालय मार्ग टूटी सड़क- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के हकीकत नगर निकट आईएमए भवन के निकट हुआ गड़डे से बचकर जाते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के कांशीराम कॉलोनी की टूटी सड़क पर हुआ जलभराव- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट गेट के सामने टूटी पड़ी सड़क- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें