फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा सीमा पूरा कर चुकी नजूल की संपत्तियों से हटेंगे कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नजूल की जिन संपत्तियों की पट्टा समय सीमा पूरी हो चुकी है, उनसे कब्जे हटवाने को लेकर प्रशासन गंभीर है। इस संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत हुई हैं, जबकि नगर निगम की ओर से भी जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

शहर में बड़ी संख्या में नजूल की संपत्तियां हैं, जिनमें से करीब डेढ़ दर्जन संपत्तियों की पट्टा सीमा पूरी हो चुकी है। ऐसे पट्टा धारकों से संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया जाना है। खास बात यह है कि सहारनपुर में नजूल की संपत्तियों की निगरानी और कब्जा मुक्त कराने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है, जबकि प्रदेश के अन्य नगर निगमों में यह कार्य जिला प्रशासन का ही है। चूंकि जिम्मेदारी नगर निगम पर है ऐसे में नगर निगम पट्टा सीमा पूरी कर चुकी संपत्तियों पर काबिज लोगों को कई बार नोटिस भेजकर कब्जा छोड़ने को कह चुका है। संपत्तियों की कीमत करोड़ों में है, ऐसे में काबिज लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।
उधर, जिला प्रशासन के पास अन्य भी शिकायतें इस संबंध में पहुंची हैं, जिसके बाद जिलाधिकारी स्तर से जल्द ही कार्रवाई होने की संभावना है।
नजूल की संपत्तियों का मामला जिला प्रशासन के स्तर का है। सहारनपुर में यह काम नगर निगम को दिया गया है। निगम अपने स्तर से कागजी कार्रवाई कर चुका है, जिसमें नोटिस भेजे गए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन

नजूल की संपत्तियों पर कब्जों को लेकर शिकायत मिली है। जो लोग पट्टा सीमा समाप्त होने के बाद भी काबिज हैं, उनको नोटिस जारी कर दस्तावेज देखे जाएंगे। यदि समय सीमा पूरी हो चुकी है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें