फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा: कर्दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा सरकारें ही हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। कोरोना काल में जहां विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे, वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना पीड़िता और उनके परिजनों की सहायता की।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम नुमाइशकैंप स्थित नवयुग पार्क में सांसद कांता कर्दम की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में सिक्ख और पंजाबी समाज से कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सांसद कांता कर्दम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया। वहीं, पदाधिकारियों का दावा है कि कई लोग सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
इस दौरान महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, प्रेमपाल कटारिया,योगेश दुआ, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, केएल अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, शीतल विश्नोई ,किशोर शर्मा ,अवनीत कौर, योग चुघ, राजकुमार कालड़ा, सरदार हरजीत सिंह, सरदार सोनू नरूला, सरदार अमन बाठला, सरदार तजिंदर सिंह, सरदार मनजीत सिंह, सरदार निर्मल सिंह ,सरदार साहब सिंह ,अजय कोहली, राजेश मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन हुआ उल्लंघन
नवयुग पार्क में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन होता नजर आया, जिसमें सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। वहीं, कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता बिना मास्क पहले ही कार्यक्रम शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें