फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार कर बनाई अश्लील वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल किया। पीड़ित के परिजनों ने नगर कोतवाली और एसपी सिटी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी भतीजी कक्षा नौ में पढ़ती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने भतीजी को बहला फुसलाकर कार में अपने साथ ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने पीड़ित छात्रा से एक बार पांच हजार और एक बार सात हजार रुपये भी वसूल लिए। दोबारा किशोरी ने पैसे देने का विरोध किया तो आरोपी ने अब वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित के परिजनों ने नगर कोतवाली और एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
तहरीर बदलवाने का आरोप, पुलिस ने पकड़ा आरोपी
सहारनपुर। रविवार को देर शाम परिजनों ने कोतवाली नगर में हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने और लड़की के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार और नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत का कहना है कि पुलिस ने कोई तहरीर नहीं बदलवाई है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने ही दो तहरीर दी थीं। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को पकड़ भी लिया है, जो नाबालिग है। लड़की के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें