फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि बनने के विवाद में किशोर ने युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बनने के विवाद में किशोर ने परिवार के ही सदस्य को तमंचे से पेट में गोली मार दी। घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव भांकला में इस बार अनुसूचित जाति की जयश्री ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई है। उनका विवाह गांव के ही गुर्जर समाज के युवक से हो रखा है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार का एक 16 वर्षीय किशोर और एक युवक ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि बनना चाह रहे हैं, इसके लिए दोनों में कई दिन से खींचतान चल रही थी। इस विवाद में शनिवार की रात में करीब आठ बजे किशोर ने तमंचे से परिवार के नीरज (30) पुत्र यशपाल को पेट में गोली मार दी। इससे नीरज गंभीर रुप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने घायल नीरज को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । सूचना मिलते ही गांव में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, लेकिन जब तक आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर कर भाग से गायब हो चुके थे। ग्राम प्रधान और उसके पति भी पुलिस को जांच के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। घटना के बाद नीरज के भाई पंकज ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया वारदात के बाद से हमलावर के परिवार के सभी सदस्य फरार चल रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें