फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को तोड़ने वाली पार्टियों की राजनीति खत्म : भूपेंद्र चाैधरी

Tue, 15 Apr 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहारनपुर। वक्फ बिल को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भी निशाना साधा। कहा कि क्या आपको लगता है कि कभी उनकी सरकार आएगी। देश की जनता इस प्रकार के लोगों को जानती है। समाज को तोड़ने वाली पार्टियों की राजनीतिक संभावना अब देश में नहीं है।
विज्ञापन

जिस तरह से जाति, भाषा और धर्म के आधार पर भेदभाव करते हैं, वह सभी के सामने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत की। कहा कि आज लोग समझ चुके हैं। भारत की संसद को यह अधिकार है कि किसी विषय पर सुधार के लिए आगे बढ़ सकती है।
वक्फ के नाम पर भूमाफिया ने जो जमीनें दबा रखी हैं, उसे देखते हुए सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पास किया है। यह बिल गरीबों और कमजोर लोगों के लिए है। इस बिल पर दर्द उन भूमाफिया को हो रहा है, जिन्होंने जमीन कब्जा रखी है और अब वह छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

राणा सांगा को लेकर कहा कि वह हमारे राष्ट्र नायक है और हमेशा रहेंगे। पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह हिंसा प्रायोजित है, जिस पर प्रकार बंगाल की सरकार इस अराजकता को बढ़ावा दे रही है, वह गलत है।
विज्ञापन

सपा को लेकर कहा कि वह हमेशा जाति के नाम पर समाज को बांटने वाली पार्टी है, जो हमेशा भेदभाव के साथ काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें