फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज से शुरू होगी जिले के 687 पंजीकृत मदरसों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के पंजीकृत मदरसों की जांच शुरू होगी। अधिकारी धरातल पर निर्धारित आठ बिंदुओं पर मदरसों की जांच करेगी। मानक पूरा न करने वाले मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। पूरी कवायद को 30 अप्रैल से पहले पूरा किया जाएगा।

शासन के पोर्टल पर जिले के 687 मदरसे पंजीकृत है। अल्पसंख्यक विभाग ने ब्लॉकवार मदरसों की सूची तैयार की है। इन मदरसों की जांच का जिम्मा जिला स्तर के 69 अधिकारियों को सौंपा गया है। जिन मदरसों की जांच की जाएगी, उनमें नगर निगम सहारनपुर क्षेत्र के 128, नगर पालिक परिषद देवबंद क्षेत्र के 128 मदरसे है। इसी तरह बलियाखेड़ी ब्लॉक के 46, गंगोह के 47, मुजफ्फराबाद ब्लॉक के 81 मदरसे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नानौता, रामपुर मनिहारान, नकुड़, बेहट आदि क्षेत्रों में मौजूद मदरसों की जांच होगी। आठ बिंदुओं में मदरसा की मान्यता की स्थिति, सोसायटी रजिस्ट्रीकरण या नवीनीकरण की स्थिति को जांचा जाएगा। छात्रों की पंजीकृत संख्या, निरीक्षण के समय उपस्थिति, यू-डायस नंबर, पैन नंबर, अपार आईडी अपडेशन आदि बिंदु शामिल किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि मदरसों की जांच मंगलवार से शुरू होगी। 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें