फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने ली जिले को प्लास्टिक मुक्त करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाल दिवस पर फोर्स एवं सुनहरा कल संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण स्वच्छ रखने और जनपद को प्लास्टिक मुक्त रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को जूट के बैग वितरित किए गए। साथ ही उन्हें सहारनपुर को प्लास्टिक मुक्त करने की शपथ भी दिलाई गई। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि आज पर्यावरण संतुलन काफी बिगड़ गया है। पॉलिथीन का उपयोग इसका सबसे बड़ा कारण है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम पॉलिथीन का उपयोग न करें। घर से जब भी कोई सामान लेने जाएं तो कपड़े का थैला रखें। पार्षद रिजवान अहमद ने पानी की बर्बादी के रोकने पर जोर दिया। संचालन प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने किया। नत्थीलाल, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें