सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के बीच शनिवार की शाम जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने फोर्स के साथ महानगर में पैदल मार्च किया। इसके साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
शनिवार की शाम घंटाघर से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने फोर्स के साथ देहरादून रोड, नेहरू मार्केट, अंबाला रोड, कोर्ट रोड की तरफ पैदल मार्च किया। इनके अलावा एसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली, कोतवाली मंडी, थाना जनकपुरी, थाना कुतुबेशर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा, सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।