त्योहारों के मद्देनजर सहारनपुर के प्रमुख बाजारों में सादे कपड़ों में भी पुलिस टीमें निगरानी करेंगी। इसमें सबसे अधिक सराफा बाजार में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ सप्ताह पहले ही सराफा कारोबारियों ने आपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर कर पर्याप्त सुरक्षा दिलाने की मांग उठाई थी। व्यापारी पुलिस कर्मचारियों की जगह ज्यादातर होमगार्ड तैनात करने पर भी एतराज उठा चुके हैं।
त्योहारी सीजन में शहर के सराफा बाजार, कोर्ट रोड, रायवाला बाजार, नेहरू मार्केट, दाल मंडी पुल, कक्कड़ गंज, शहीद गंज, गौरी शंकर बाजार, हलवाई हट्टा, रानी बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं।
इन हालात में व्यापारियों की मांग को देखते हुए इन प्रमुख बाजारों में पहले से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। इनमें कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर नजर रखेंगे।
त्योहारी सीजन में वैसे तो हर बाजार में ही भीड़ बढ़ जाती है। लेकिन सबसे अधिक भीड़ सराफा बाजार, कपड़ा और गारमेंट्स वाले बाजार में बढ़ती है। इसलिए ऐसे स्थलों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमों को कड़ी निगरानी के लिए कहा गया है। सादी वर्दी में भी ड्यूटी दी जाएगी ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
- डाक्टर एस चनप्पा, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/