मिशन शक्ति के तहत बेरी बाग स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बैठक लेते एसएपी डा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने कहा कि सोशल मीडिया पर छात्राएं अधिक सतर्क रहें। कोई भी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचे। शरारती तत्व इसका दुुरुपयोग कर मुश्किल में डाल सकते हैं।
रविवार रात ज्वाला नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट भी स्वीकार नहीं करनी चाहिए। यदि किसी के साथ छेड़छाड़ या अन्य कोई घटना होती है तो नजदीकी थाना पुलिस अथवा महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर सकती हैं।
प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि जागरूकता के अभाव में महिलाओं का शोषण होता है। अब शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं। इसलिए छात्राओं को नियमित रूप से अभियान के प्रति सजग किया जाएगा। महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह एवं नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्राओं सहित महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में आशु निरंकारी, नवाबगंज चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र वाधवा, अनु निरंकारी, शिबू गुंबर, ममता, ज्योति, मधु, आशु मक्कड़, चांद बाटला, विनोद अनेजा, अंकुर, कंचन शर्मा, वंदना अग्रवाल, प्रियंका आदि शामिल रहे।