फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आज से, चार पालियों में 40 हजार अभ्यर्थी

Sat, 14 Mar 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा शनिवार और रविवार को चार पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं। चार पालियों में करीब 40 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

हर दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक चलेगी। एक पाली में करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे पहले प्रवेश मिलेगा। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों पर निगरानी रखेंगे। इनके अलावा प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी। होटल, धर्मशालाओं, कोचिंग सेंटरों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस नजर रखेंगी। शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने परीक्षा कराने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सीटिंग प्लान तैयार कर लिया है।
प्रतिबंध रहेंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबियां, ब्लूटूथ, डिजिटल पैन, हेल्थ बैंड आदि इलेक्ट्रानिक गैजेट्स पूर्ण प्रतिबंध रहेंगे। केवल पेन, प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के साथ ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। पुलिस अभिरक्षा में कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र गाड़ी में जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए बार कोड जारी किया है, जिसे स्कैन कर अभ्यर्थी आसानी से केंद्र पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, बीएचएस इंटर कॉलेज, गौरी शंकर इंद्रपाल इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर, राजकीय इंटर कॉलेज कैलाशपुर, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड, एचएवी इंटर कॉलेज, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जेवी जैन कॉलेज इंटर कॉलेज, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, जनता इंटर कॉलेज, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड, एसबीबीए इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, एसबीपी राजकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, सियाराम इंटर कॉलेज गागलहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें