फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आपूर्ति विभाग ने मारा एजेंसी पर छापा, स्टॉक मिला कम

Sat, 14 Mar 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गैस आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए आपूर्ति विभाग की टीम क्षेत्र में उतरकर चेकिंग कर रही है। इसी दौरान पूर्ति निरीक्षक नकुड़ ने महंगी गांव में गैस एजेंसी की जांच की। जांच के दौरान गैस का स्टॉक कम पाया गया। जब टीम ने सख्ताई से जांच की तो जानकारी प्राप्त हुई कि स्टॉक के कुछ सिलिंडर दूसरी जगह पर रखे हैं। इसके बाद टीम ने एक घर से दस सिलिंडर बरामद किए। टीम ने प्रमित निवासी महंगी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत अवैध भंडारण पर कार्रवाई की है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि यदि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी होती है तो वह पूर्ति निरीक्षकों के मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकता है। साथ ही आईओसीएल के विक्रय अधिकारी गौरव हिरणवाल के मोबाइल नंबर 9899709805 पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें