फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े पांच गोकश

विज्ञापन
फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए गोकशी के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर पांच गोकश दबोचे
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)।फतेहपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात में गांव कमेशपुर में घेराबंदी कर पांच गोकशों को दबोचा। इस दौरान गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने मौके से एक गाय को मुक्त कराकर आरोपियों के पास से गोकशी के उपकरण, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि रविवार की रात में पुलिस को सूचना मिली गांव कमेशपुर में नौशाद के मकान में कुछ लोग गोकशी की तैयार रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची घेराबंदी की तो वहां मौजूद गोकशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने मौके से तहजीब, दानिश और अनीश निवासी गंदेवड़ा, आबिद और नौशाद निवासी गांव कमेशपुर को दबोचा। इनके कब्जे से एक जिंदा गाय मुक्त कराई । जबकि मौके से गोकशी के उपकरण और तमंचा, तीन कारतूस बरामद किए। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमले, गोवध अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस टीम में एसआई दीपचंद यादव, बिजेंद्र सिंह रावल, कांस्टेबल दीपक कसाना, पंकज कुमार, सचिन कुमार और गौरव कुमार रहे। उधर बड़गांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित नूना बड़ी निवासी शमीम और पॉक्सो एक्ट में कोर्ट से वांछित जड़ौदा पांड़ा निवासी शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें