फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 14-15 को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 07 Mar 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में 14 और 15 मार्च को 25 केंद्रों पर चार पालियों में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। होटल, धर्मशाला और ई-रिक्शा आदि के दाम निर्धारित किए जाएं। सभी अधिकारी निर्देश पुस्तिका को गहनता से पढ़कर अपने दायित्वों को समझें। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की संवेदनशीलता, शुचिता एवं पारदर्शिता भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों पर पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ तैनात किए जाएं। सभी कर्मी अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ में जरूर रखें।
विज्ञापन

पूर्व परीक्षाओं की तरह पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हों। पहली पाली सुबह दस से 12 और दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए।
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, वॉच, चाबियां, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड आदि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थी केवल पेन, प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें